लखनऊ, मई 3 -- काकोरी,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी के पारा क्षेत्र में मोहान रोड पर आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक मैकेनिक रोहित कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने पहले उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और फिर भागते समय सिर रौंदते हुए फरार हो गया। घटनास्थल पर ही रोहित ने दम तोड़ दिया। काकोरी के भलिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई रोहित पारा स्थित एक ऑटो सर्विस सेंटर में बाइक मैकेनिक के रूप में कार्यरत था। शनिवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोहान रोड पर आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.