लखनऊ में तीन सितंबर को गूंजेगी व्यापारियों की आवाज, स्वदेशी कुंभ में पहुंचेंगे
पीलीभीत, सितम्बर 1 -- पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में तीन सितंबर को लखनऊ में व्यापारी स्वदेशी कुंभ को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने तय किया कि तीन सितंबर को जिले से भारी संख्या में व्यापारी लखनऊ कूच करेंगे और स्वदेशी कुंभ में प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हमेशा संगठन और व्यापारी हितों के लिए मजबूती से खड़े रहे हैं। तीन सितंबर को लखनऊ में पीलीभीत की व्यापारी शक्ति का ऐसा प्रदर्शन होगा, जिससे पूरे प्रदेश में व्यापारियों की एकजुटता का संदेश जाएगा। सभी व्यापारियों से लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश बंसल, अश्विनी अग्रवाल, संजीव मोहन अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, नवीन लोधी, संजय अग्रवाल, राकेश वर्मा, निमिष अग्रवाल, कमनदीप, सुनील, विशाल अग्रवाल समेत व्यापारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.