लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने वादे के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में नौकरी-पेशा वाली महिलाओं के लिए छात्रावास बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लखनऊ में तीन, नोएडा में चार और गाजियाबाद में एक छात्रावास का निर्माण शुरू किया गया है। इसके लिए 251.82 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यूपी सरकार ने अप्रैल 2025 में सीएंडडीएस को इस परियोजना के लिए कार्यदायी संस्थान नामित किया है। विभागीय स्तर पर भूमि चिह्नित करते हुए विभागों को दे दी गई है। पहले चरण में आठ छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। हर छात्रावास में 500 के रहने की व्यवस्था होगी। इन आठों में 4,000 कामकाजी महिलाएं सुरक्षित रह सकेगी। इनमें सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, भोजनालय, सामान्य बैठक कक्ष तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.