लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, संवाददाता। एक तरफ जहां ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध से सुर्खियों में हैं, वहीं ईरानी पहलवान दमखम दिखाने लखनऊ आएंगे। वह यहां कुश्ती के मुकाबले में जोरआजमाइश करेंगे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 23 से 25 मार्च तक रेसलिंग गोल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण वे तीन ईरानी दिग्गज पहलवान होंगे, जो युद्ध के मौजूदा हालातों के बीच अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और खेल भावना का संदेश देने लखनऊ पहुंच रहे हैं।आयोजन सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, ईरान के विश्व विख्यात पहलवान हामिद (पश्चिम फाइटर्स), हादी ईरानी (गोरक्षा स्टॉर्म) और मिर्जा इरफान (काशी रेसलर्स) आकर्षण में होंगे। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने से पहले ही ये तीनों दिग्गज भारत में विभिन्न दंगलों में भाग लेने पहुंच चुके थे।कुश्ती एसो...