लखनऊ, अप्रैल 22 -- हज यात्रियों को लेकर जाने वाला फ्लाईनास का विमान तय समय पर उड़ान नहीं भर सका। लखनऊ एयरपोर्ट से इसको दिन में 2 बजे उड़ान भरनी थी। तापमान उस समय 41 डिग्री था। ऐसे में पायलट ने मना कर दिया। जब तापमान शाम 7 बजे के करीब 35 डिग्री पर आया तब विमान में बोर्डिंग शुरू हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विदेशी एयरलाइंस के पायलट तय मानकों पर ही विमान को टेक ऑफ करते हैं। बुधवार को यहां गर्मी अधिक थी और उनके मानकों के लिहाज से यह ठीक नहीं था। इस फ्लाइट की बोर्डिंग शाम 6:55 पर शुरू हुई। तब तक यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही बैठाया गया। यह भी पढ़ें- खुशी के आंसू और दुआओं की गुजारिश के साथ हज यात्रा पर हुए रवाना फ्लाइट की बोर्डिंग 7:15 पर पूरी हुई जिसके बाद इस विमान ने 7:25 बजे उड़ान भरी। इस फ्लाइट से 426 यात्री रवाना हुए हैं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.