नई दिल्ली, अगस्त 20 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड की घटना सामने आई है। गोमतीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर एसबीआई बैंक अफसर मानस बाजपेयी ने मिठाई वाले चौराहे के पास पत्नी दिव्या मिश्रा (35) की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद हुसड़िया स्थित घर पहुंचे अपनी बहन सिवा (30) को गोली मार दी। फिर खुद की कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। पति मानस और पत्नी में एक साल से विवाद चल रहा था। दोनों अलग राह रहे थे। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगने में जुटी है। आला अफसर भी मौके पर हैं। जानकारी अनुसार, दिव्या मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित आइसीआईआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। सात साल पूर्व उनका मानस से विवाह हुआ था। दोपहर 12 बजे के आसपास आरोपी पति ने दिव्या मिश्रा को बैंक से बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपी पति ने पत्न...