लखनऊ में ट्रिपल मर्डर के आरोपी के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; मकान सील, योगी के लगे नारे
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता: तिहरे हत्याकांड के आरोपी के अवैध कब्जों पर मंगलवार देर रात लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर गरजा। शाम को आरोपी का मकान सील कराने के बाद प्राधिकरण की टीम रात करीब दस बजे जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। नजूल की जमीन और सरकारी रास्ते पर कब्जे के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। बुलडोजर चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारेबाजी होने लगी।नजूल और सरकारी रास्ते की जमीन पर था कब्जा एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के नेतृत्व में जोनल अधिकारी माधवेश कुमार और प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी जेसीबी मशीनों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.