लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ, मुख्य संवाददाता। मानसून की ट्रफ लाइन खिसकने से शनिवार-रविवार की रात लखनऊ में सीजन की तीसरी भारी बारिश हुई। अलीगंज में 100 मिलीमीटर और हनुमानसेतु के पास 80.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि सिस गोमती क्षेत्र के आशियाना, मानसरोवर योजना आदि इलाकों में वर्षा का दायरा समित रहा। अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड के मौसम मुख्यालय के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सिस्टम की वजह से मानसून की ट्रफ लाइन यूपी के ऊपर वापस आई है। यह दो दिन पहले तक मध्य प्रदेश-राजस्थान के ऊपर केन्द्रित हो गई थी। ट्रफ लाइन वापस लौटने से बारिश की परिस्थितियां बनीं, साथ ही मानसूनी नम हवाओं को पुरवा से और ताकत मिलने लगी है। फिलहाल मौसम विभाग ने रविवार के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार-रविवार की रात बारिश...