लखनऊ, अप्रैल 14 -- फीस पर डीएम के सख्त निर्देश के बावजूद मनमानी करने वाले 10 से अधिक स्कूलों पर शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। डीएम ने इस मनमानी को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी की जांच में यदि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित स्कूलों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में कमेटी बनायी है। कमेटी स्कूल जाकर प्रबंधन के बयान लेगी। साथ ही अभिभावकों से मिलकर उनका भी पक्ष लेगी। डीएम ने बताया कि डीआईओएस को ई मेल और दफ्तर में लिखित रूप से कुल 13 शिकायतें फीस की नियम विरुद्ध बढ़ोतरी के संबंध में आई हैं। यह भी पढ़ें- लेट फीस के नाम पर शोषण की शिकायत अब कमेटी इन मामलों की जांच करेगी। एक दिन पहले ही जानकीपुरम स्थित निजी स्कूल के नए सत्र में बच्चों की 30 फीसदी फीस बढ़ाने का मामला भी सामने ...