लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पहचान बना रहा है। यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का दर्जा मिलने के बाद यह पहचान और मजबूत हुई है। इसी विरासत का उत्सव मनाने के लिए यूपी पर्यटन के विजिट माई स्टेट अभियान के तहत 18 जून को वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे के मौके पर विशेष फूड हेरिटेज वॉक आयोजित करेगा। यह वॉक गुरुवार की शाम आठ बजे चौक से शुरू होगा। चौक फूड हेरिटेज वॉक के जरिए खाद्य प्रेमियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और विरासत में रुचि रखने वाले लोगों को लखनऊ की पाक विरासत और सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी परंपराओं को करीब से जानने का मौका मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी यूपीएसटीडीसी के मोबाइल नंबर 91490 99890 पर संपर्क कर इस वॉक के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताय...