प्रमुख संवाददाता, मार्च 30 -- लखनऊ में खतरनाक मांझा आए दिन किसी न किसी वाहन चालक की जान जोखिम में डाल रहा है। कोर्ट और मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी पुलिस व प्रशासनिक अमला खतरनाक मांझे की बिक्री एवं प्रयोग नहीं रोक पा रहा। रविवार को खतरनाक मांझे से शहर में दो घटनाएं हुईं। हजरतगंज में एनेक्सी भवन के पास नगर निगम जोन-8 के राजस्व निरीक्षक राजा भइया का कान कट गया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मलिहाबाद में बाइक सवार बीजेपी कार्यकर्ता की गर्दन मांझे से कट गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें भी भर्ती कराया गया है।चाइनीज मांझे से राजस्व निरीक्षक का कान कटा हजरतगंज में घायल हुए राजा भइया के अनुसार, रविवार शाम वह नगर निगम जोन-8 कार्यालय से लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय फाइल लेकर बाइक से जा रहे थे। इसी बीच एनेक्सी भव...