लखनऊ में चलते ऑटो से युवती को फेंका, पुलिस ने ड्राइवर को सिखाया सबक, गोली मारकर किया लंगड़ा
लखनऊ, मई 31 -- Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हॉटो चालक हैवान बन गया। छेड़छाड़ के विरोध में आटो चालक ने खुर्रमनगर फ्लाईओवर पर युवती को चलते ऑटो से फेंक दिया। सड़क पर गिरने से युवती का सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को सबक सिखाने की ठानी तो आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश देने लगी। आठ घंटे बाद रविवार तड़के टेढ़ी पुलिया चौराहे पर चालक से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मारकर ड्राइवर को लंगड़ा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार ऑटो चालक हुसैनगंज इलाके में केकेवी कालोनी का रहने वाला सनी यादव है। पीड़िता विकासनगर इलाके की रहने वाली है। वह प्राइवेट नौकरी करती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.