लखनऊ, फरवरी 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रचारित-प्रसारित की जा रही फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्देशक के खिलाफ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई समाज में वैमनस्य फैलाने, धार्मिक एवं जातिगत भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था को भंग करने के प्रयास के आरोप में की गई है। वहीं, वाराणसी और प्रयागराज में लोगों ने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने समाज में सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रचारित हो रही उक्त आगामी फिल्म तथा सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.