लखनऊ में घूम रहा पुलिस वालों से ठगी करने वाला जालसाज, महिला दारोगा समेत 50 को करोड़ों का चूना
लखनऊ, सितम्बर 7 -- राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के विधानभवन, लोकभवन और दारुलसफा के आसपास एक ऐसा जालसाज घूम रहा है जो विशेष रूप से पुलिस वालों को ही ठग रहा है। कभी ट्रांसफर-पोस्टिंग तो कभी निवेश के नाम पर इसने महिला दारोगा मोना सिकरवार समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मियों से करोड़ों रुपये ठग लिए हैं। जालसाज खुद को शासन में तैनात बड़े अफसरों का करीबी बताकर पुलिस कर्मियों को निवेश में धन दोगुना करने और ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम झांसे में लेता था। पीड़ित दरोगा की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।पुलिस चौकी में ही हुई महिला दारोगा से मुलाकात पीड़ित महिला दरोगा मोना सिकरवार चौक कोतवाली में तैनात हैं। पीड़िता के मुताबिक विधानसभा सत्र के दौरान दारुलशफा चौकी में उसकी मुलाकात जालसाज प्रदीप शिवहरे उर्फ पप्पू से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.