नई दिल्ली, मई 7 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती बैराज यानी समता मूलक चौराहे से बालू अड्डा की तरफ के 4 जर्जर गेटों को बदला जाएगा। इसके लिए बैराज को करीब डेढ़ महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग ने बैराज ब्रिज को 7 मई से 15 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को पत्र भेजकर डायवर्जन लागू करने की मांग की गई है। ट्रैफिक विभाग के मुताबिक, डायवर्जन आठ मई से लागू होगा, जो कि 45 दिनों तक रहेगा। इस दौरान वाहन सवारों दो अलग-अलग मार्गों से आवागमन कर सकेंगे। दरअसल, लखनऊ में गोमती बैराज को अब हाईटेक बनाने की तैयारी चल रही है। गंगा बैराज की तर्ज पर यहां भी मैन्युअल सिस्टम खत्म कर कंप्यूटराइज्ड कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत बैराज परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से सभी गेट एक क्लिक से खोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.