लखनऊ में खेल मंत्री से मिले सांसद
बागपत, मई 19 -- बड़ौत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने मांग पत्र खेल मंत्री को सौंपा। सांसद ने खेल मंत्री को बताया कि बागपत जनपद की मिट्टी ने हमेशा देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद यहाँ के युवाओं में खेल के प्रति अटूट जज्बा है, जिसे और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने भड़ल गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण करने, बड़ौत के शाहमल स्टेडियम में एक खेल छात्रावास का निर्माण आदि के साथ-साथ खेकड़ा स्थित जिला स्टेडियम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने की मांग रखी। यह भी पढ़ें- विधायक ने मंत्री से की क्षेत्र के विकास कार्यों की चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.