लखनऊ, फरवरी 9 -- चाइनीज अथवा खतरनाक मांझा बांधकर पतंग उड़ाने वालों की निगरानी पुलिस अब ड्रोन से करेगी। पुलिस पतंग और मांझे तक ड्रोन ले जाकर वीडियो और फोटो बनाएगी। अगर मांझा चाइनीज अथवा खतरनाक मिला तो जीपीएस से पतंगबाजों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम घर जाकर गिरफ्तारी करेगी। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार शाम घंटाघर के सामने पुलिस चौकी से ड्रोन उड़ाया। इसके बाद पतंगों और मांझे की निगरानी की। कई वीडियो बनाए और फोटो खींची। पुलिस टीम अब लोकेशन के आधार पर पतंग उड़ाने वालों को ट्रेस भी कर रही है। दरअसल, शहर में चार दिन में चाइनीज मांझे से एक की मौत, व्यापारी व छात्र समेत सात लोग घायल हो चुके हैं। लगातार बढ़ते हादसों को लेकर व्यापारी और आमजन सभी आक्रोश में हैं। हाईकोर्ट और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मांझे से होने वाले ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.