लखनऊ, मार्च 29 -- एलपीजी संकट के बीच चटोरी गली कुछ दिन ठिठकी जरूर रही लेकिन शनिवार को फिर आबाद हो गई। सिलेंडर का इंतजार किए बगैर कोयले की भट्ठियां जल गई। हमेशा की तरह शहर के लोगों की भीड़ जुटी। शनिवार का दिन होने के नाते कुछ ज्यादा ही भीड़ यहां पहुंची। सभी तरह के फास्ट फूड यहां उपलब्ध थे। लखनऊ का मशहूर 'स्ट्रीट फूड हब' गोमतीनगर स्थित चटोरी गली शनिवार की शाम को गुलजार रही। वीकेंड होने के कारण शाम छह बजे से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां जुटने लगे, जो देर रात 11 बजे तक पाव-भाजी, चाट-बताशे से लेकर चाइनीज व इटेलियन फूड सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाते रहे। वहीं गैस की किल्लत से जूझ रहे दुकानदारों ने कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल किया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिखे, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा था।करीब आधा किलोमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.