लखनऊ, अप्रैल 1 -- रसोई गैस की किल्लत के बीच कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दामों में इस बार भारी इजाफा किया गया है। मासिक रेट रिवीजन के बाद तेल कम्पनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है। नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई हैं। दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद लखनऊ में अब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 2201 रुपये हो गए हैं, जो पहले 2005.50 रुपये थे। घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। उपभोक्ताओं को अभी भी इसके लिए 950.50 रुपये ही चुकाने होंगे। कॉमर्शियल एलपीजी की इस महंगाई का सीधा असर होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट व खानपान से जुड़े कारोबारियों पर पड़ेगा।सिलेंडर के रेटघरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) - 950.50 रुपएछोटू सिलेंडर (05 किलो) - 352.50रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.