लखनऊ में कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पुलिस अलर्ट, दो हाउस अरेस्ट
गोरखपुर, जून 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नीट परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर लखनऊ के ईको गार्डेन में प्रस्तावित कॉक्रोच पार्टी के धरना-प्रदर्शन को लेकर गोरखपुर में भी पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद जिले से प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कुछ लोगों पर नजर रखी गई। कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह की अगुवाई में पुलिस ने रेलवे बस स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली बसों की जांच की। एहतियातन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को उनके घरों पर ही रोक दिया। उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई सामान्य एहतियाती कार्रवाई बताया है। यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की जर्सी में लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके; पेपर लीक पर CJP का इको गार्डन में प्रोटेस्ट यह भी पढ़ें- लखनऊ पहुंचे कॉकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.