रायबरेली, मई 5 -- रायबरेली। राष्ट्रीय लोकदल के अनुसार रायबरेली जनपद में पिछले दो महीनों से 'किसान चौपाल' कार्यक्रम चलाया गया। यह अभियान प्रदेश महासचिव जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय के निर्देश पर संचालित हुआ। कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों में किसानों की समस्याएं सुनी गईं और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...