लखनऊ में किफायती फ्लैट की दो और योजनाओं को मंजूरी, वन बीएचके सिर्फ 9 लाख में
लखनऊ, अगस्त 12 -- राजधानी लखनऊ में किफायती फ्लैट का सपना देखने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण अनंत नगर और शारदा नगर विस्तार योजना में अदिति अपार्टमेंट और बागेश्वरी अपार्टमेंट नाम से दो बड़ी आवासीय परियोजनाएं विकसित करेगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई। दोनों योजनाओं में कुल 2640 फ्लैट बनाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार अदिति व बागेश्वरी अपार्टमेंट के निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है। पीएम आवास के मकान करीब नौ लाख में मिलेंगे। जबकि मध्यम वर्ग के मकान लगभग 34 लाख में आवंटित किए जाएंगे। योजना में कई सुविधाएं मिलेंगी। इन परियोजनाओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 1 बीएचके फ्लैट मात्र 8.99 लाख रुपये में उपलब्ध हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.