लखनऊ, अप्रैल 21 -- राजधानी में बुधवार को डालीबाग, अहिबरनपुर, कल्याणपुर और सरोसा उपकेंद्र सहित कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इस दौरान फीडर व ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत होगी। इससे करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित रहेगी। डालीबाग में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे न्यू बेरी रोड, श्रीराम अपार्टमेंट, पैरामाउंट अपार्टमेंट, हेरिटेज अपार्टमेंट सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। कल्याणपुर उपकेंद्र से सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र से सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे शिवपुरम, श्रीपुरम 60 फीट रोड, शिवलोक, आजाद नगर प्रभावित रहेगा। सरोसा उपकेंद्र से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे इब्राहिमगंज, भरोसा, टिकरा, न्यू कांशीराम, नारायनपुर प्रभावित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.