नई दिल्ली, जून 4 -- लखनऊ में मकान लेने का प्लान बना लोगों के लिए गुड न्यूज है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अनंत नगर योजना में अदिति अपार्टमेंट बनाने जा रहा है। यह अनंत नगर योजना की पहली बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी होगी, जिसमें 1 बीएचके और 2 बीएचके श्रेणी के कुल 1392 फ्लैट बनाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योजना का उद्देश्य मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर आधुनिक आवास उपलब्ध कराना है। प्रस्तावित परियोजना में 1 बीएचके और 2 बीएचके फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। फ्लैट्स की कीमत 20 लाख रुपये से लेकर 35 लाख रुपये के बीच निर्धारित किए जाने की संभावना है, जिससे यह योजना आम लोगों के बजट में फिट बैठ सके। एलडीए अधिकारियों के अनुसार अदिति अपार्टमेंट में आधुनिक सुविधाओं क...