नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। UP MLC election counting: यूपी की राजधानी लखनऊ में रमाबाई रैली स्थल पर मंगलवार को एमएलसी शिक्षक सीट की मतगणना के दौरान शाम करीब 4:30 बजे वैध और अवैध मतों को लेकर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। बैलेट पेपर पर लिखे नम्बर में गड़बड़ी होने का हवाला देते हुए प्रत्याशियों के एजेंटों ने एक मतपत्र को अवैध घोषित करने की मांग की। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी उसे वैध मान रहे थे। हंगामे के दौरान मतगणना कर्मियों और प्रत्याशियों और एजेंटों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। मतगणना के दौरान विवाद बढ़ने पर हाल के अंदर से तेज आवाजें आने लगीं। इसकी जानकारी मिलने पर एडीएम प्रशासन प्रदीप वर्मा और तहसीलदार सदर अविनाश पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विवादित बैलेट पेपर को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) की टेबल पर ले...