लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
लखनऊ, सितम्बर 4 -- राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सैकड़ों की संख्या में किफायती फ्लैट बनने जा रहे हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने राजधानी के रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी सौगात देते हुए छह बिल्डरों की इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजनाओं की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बाई-सर्कुलेशन हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इन योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन टाउनशिप के विकसित होने से राजधानी में करीब 50 हजार लोगों को नए प्लॉट, मकान और फ्लैट उपलब्ध होंगे। टाउनशिप में करीब 2.50 लाख लोग निवास कर सकेंगे।गरीबों के लिए भी होगा आवास का प्रावधान एलडीए ने सभी टाउनशिप में 20% आवास आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए अनिवार्य किए हैं। इससे हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपेक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.