नई दिल्ली, मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दक्षिण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एक और पुल को हरी झंडी मिली है। लखनऊ के साउथ सिटी और रजनीखंड के बीच एक रेलवे लाइन पर दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिल गई है। उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के लिए सरकार ने 157 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से रायबरेली रोड पर लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।लाखों लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.