कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर। मिनी आईपीएल और प्रदेश की बहुचर्चित यूपी टी-20 लीग पहली बार दो शहरों में कराने की तैयारी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में की जाएगी। लीग का उद्घाटन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में और दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाला फाइनल मुकाबला कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल प्रस्तावित प्लान के अनुसार, लखनऊ में 22 मैच और कानपुर में 12 मैच कराने की तैयारी है। इस पर अंतिम मुहर रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाली यूपी लीग काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन को दो शहरों में कराने को लेकर मैचों की रूपरेखा नए सिरे से तैयार की गई है। लीग 14 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होनी है, जिसमें बारिश होने की संभावना अधिक है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम न होने के च...