नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां समय से पहले हरौनी-जैतीपुर रेल खंड पर हरौनी क्रासिंग पर ओवरब्रिज बन कर तैयार हो गया। तकनीकि और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। ब्रिज निर्माण से मोहान और कानपुर रोड जुड़ गए हैं। पांच लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है। इन पांच लाख आबादी के सफर को रफ्तार मिल गई। इनकी राह और आसान हो गई है। ब्रिज निर्माण के दौरान हरौनी रेलवे क्रासिंग बंद होने से अब तक लोगों को आवाजाही में छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे इनकी यात्रा में अतिरिक्त समय लगता था, अब वह समय बचेगा। हरौनी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अप्रैल के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया गया था। क्रैश बैरियर, गर्डर की सुरक्षा ...