नई दिल्ली, जुलाई 28 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम के जिम्मेदार आम वाहन मालिकों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है। जहां पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाएं गए है, वहीं पर लोग अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं। आम वाहन चालकों की यह मनमानी अब नहीं चलेगी। लखनऊ में 40 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए है, जहां पर नो पार्किंग में लोग अपने वाहन खड़ा करके गायब हो जा रहे। ऐसी जगहों पर कार्रवाई करने के लिए जोनवार रेसर बाइकर्स की तैनाती की गई है। ऐसे लोगों पर तगड़ा जुर्माना वसूला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक ऐसे बाइक, कार, ई रिक्शा, ऑटो, छोटा हाथी, मैजिक जैसे वाहन नो पार्किंग में खड़े होने से जहां सड़कें सकरी हो जाती हैं, वहीं सड़क पर ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह भी बन रहे है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले बाइक रेसर जाम खुलवाने के साथ ही ...