लखनऊ, मार्च 12 -- Lucknow News: राजधानी लखनऊ में 11 होटल, मैरिज लान व प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस और अग्निशमन के मानकों के चलते पाए गए हैं। जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से कराई गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। पता चला है कि इन होटलों और प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। फायर विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने भी मामले की अपने स्तर से जांच कराई तो खुलासा हुआ कि यह प्रतिष्ठान बिना वैध लाइसेंस के ही चल रहे हैं। एलडीए को भी शुरुआती जांच में पता चला है कि इनके नक्शे भी नहीं पास हैं। अब इनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी शुरू हो गयी है। जल्दी ही इनके सीलिंग व बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधान का अधिकार सीज और सचिव भी सस्पेंड, फिर यहां कैसे निकले लाखों रुपए?जांच में सामने आई बड़ी लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.