लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ में बाढ़ से कई इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने का असर अब गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। इकाना स्टेडियम के आसपास जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार को इकाना के पास शहीद पथ के नीचे अंडरपास में काफी पानी भर गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। आसपास के अन्य अंडरपास भी चपेट में आ गए हैं। आज ईकाना में भारत और वेस्टइंडीड के बीच टी-20 मैच भी होना है। गोमती नगर विस्तार स्थित इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ के नीचे बने अंडरपास में नाले के माध्यम से पानी पहुंचने लगा। देखते ही देखते अंडरपास के नीचे काफी जलभराव हो गया। इसी तरह भागीदारी भवन, अंबेडकर स्मारक के पास से जी 20 रोड की ओर जाने वाले मार्ग के अंडरपास में भी पानी भर गया। नगर निगम और...