चंदौली, अप्रैल 18 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दुग्ध स्वर्ण महोत्सव में विकासखंड के एकौनी गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह को बीते शुक्रवार को सम्मानित किया गया। जहां प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।चंद्रप्रकाश सिंह को यह सम्मान गांव में बायोगैस परियोजना के माध्यम से 125 घरों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाने के लिए दिया गया। उनके इस प्रयास से ग्रामीणों को रसोई गैस की सुविधा सुलभ हुई है। साथ ही पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम हुई है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सुधार आया है। यह भी पढ़ें- यूपी में 13 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, डेयरी लगाने के लिए 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.