नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- लखनऊ में त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन के बीच आभूषणों की खरीदारी को खास बनाने के लिए प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड गोपाल जी बद्री सर्राफ और नायरा एक विशेष ऑफर लेकर आए हैं। आभूषणों की खूबसूरती, पारंपरिक विरासत और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का अवसर देने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों की अग्रिम बुकिंग मात्र 25 प्रतिशत राशि देकर करा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास है, जो आगामी त्योहारों, शादी-विवाह या किसी पारिवारिक समारोह के लिए पहले से अपनी पसंद के आभूषण चुनकर रखना चाहते हैं। वर्ष 1920 से आभूषणों की दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए गोपाल जी बद्री सर्राफ अपनी विरासत और आभूषणों से जुड़े अनुभव के साथ ग्राहकों के बीच एक विशिष्ट पहचान रखत...