लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ में मौसम ने मंगलवार की आधी रात करवट बदली। करीब 12: 30 बजे तेज हवा के साथ शहर में बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। वहीं, अंधड़ की वजह से शहर के बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। मौसम का बड़ा बदलाव बीते 24 घंटों में देखने को मिला। दिन में तीखी धूप की वजह से शहर का तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंच गया तो इस साल का अब तक अधिकतम रहा। इसके पूर्व रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा 23.0 दर्ज किया गया। शाम तक हल्की उमस और गर्मी ने शहर को बेहाल रखा। रात 10 बजे के बाद हवा की गति बढ़ गई। इसके बाद देखते ही देखते आसमान में घने काले बादल उमड़ आए। रात 12 बजे के आसपास हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा हो गई और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान कई बिजली उपकेन्द्रों ने एहतियात के तौर पर सप्लाई रोक दी जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.