लखनऊ, जनवरी 5 -- शीतलहर और कोहरे के चलते प्री प्राइमरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों के बच्चों की छुट्टी आठ जनवरी तक बढ़ गई है। कक्षा नौ से 12वीं के विद्यार्थियों के स्कूल मंगलवार से खुल जाएंगे। इनकी कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच चलेंगी। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम विशाख जी ने सोमवार को जारी आदेश में डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। डीआईओएस राकेश कुमार ने स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि सिर्फ कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित करें। स्कूलों में बच्चों को सर्दी से बचाव के सभी इंतजाम मुहैया कराएं। बच्चों को खुले में कतई न बैठाएं। कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर छोटे बच्चों की सेहत को लेक...