लखनऊ, मई 2 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल को लेकर भाजपा का सदन से सड़क तक आंदोलन जारी है। पार्टी शनिवार को फिर राजधानी लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। राजधानी में महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली जाएगी, जो लोकभवन से शुरू होकर अटल चौक तक जाएगी। इस मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। भाजपा ने सदन में बिल गिरने के बाद सड़क पर विपक्षी दलों को घेरने की बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ और पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ में भाजपा की नारी आक्रोश मशाल यात्रा कल, गंज में बदला रहेगा ट्रैफिक लखनऊ में बीते दिनों निकाली गई जनाक्रोश महिला पदयात्रा में मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.