वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 12 -- लखनऊ में दांडी मार्च के चलते 12 मार्च को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समापन तक हजरतगंज का रास्ता बदला रहेगा। डीसीपी कमलेश दीक्षित के मुताबिक सुबह 8:30 बजे जनभवन से लखनऊ विश्वविद्यालय तक दांडी मार्च का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में सुबह 7.00 बजे से समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा।यहां रहेगा डायवर्जन - डीएसओ चौराहा से वाहन हजरतगंज, जीपीओ पार्क के बजाए पार्क रोड या सिसेंडी तिराहा होकर गुजर सकेंगे। - रॉयल होटल चौराहे से वाहन विधानसभा, हजरतगंज चौराहा के बजाए कैसरबाग चौराहा, सिसेंडी तिराहा या बर्लिंगटन चौराहा होकर गुजर सकेंगे। - संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे और महानगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन व सिटी बसें सिकन्दरबाग हजरतगंज, विधानसभा के बजाए बैकुंठ धाम, 1090 गांधी सेतु, बंदरियाबाग, लालबत्ती कैंट होकर गुजर सकेंगी। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.