लखनऊ, अप्रैल 15 -- विकासनगर झुग्गी झोपड़ी में लगी भीषण आग की घटना पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। रक्षामंत्री राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से फोन पर कर विस्तृत जानकारी ली। रक्षामंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा जुलसे लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल मदद की जाए। जिलाधिकारी ने राजनाथ सिंह को भीषण आग लगने की पूरी स्थिति से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में भीषण आग, विकराल लपटों के बीच फट रहे सिलेंडर; 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख राहत एवं बचाव कार्यों विस्तृत जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी ...