लखनऊ वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 16 -- राजधानी लखनऊ के विकास नगर की झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम लगी आग ने न केवल आशियाने उजाड़े, बल्कि कई परिवारों के अरमानों को भी राख कर दिया। ऐसी ही दर्दनाक स्थिति मनीष के घर की रही, जिसकी बुधवार शाम को ही बारात निकलनी थी। घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी, मंगल गीत गाए जा रहे थे और बारात निकलने की अंतिम तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा मनीष नहाकर जैसे ही मंडप के नीचे पहुंचा, तभी अचानक उठी आग की लपटों ने खुशियों को दहशत में बदल दिया। चीख-पुकार मच गई। झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर ताबड़तोड़ धमाकों के साथ फटने लगे और पूरी बस्ती धू-धूकर जलने लगी। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल और पुलिस पहुंची। राहत व बचाव के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। शाम को बारात डीके मैरिज लॉन जानी थी, लेकिन बस्ती में मचे हाहाकार और घंटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.