लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ। संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) से संबद्ध भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में नव नियुक्त सहायकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय मॉड्यूल-II प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 15 से 20 जुलाई 2026 तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्यक्ष भर्ती से नियुक्त हुए सहायकों की प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। निदेशक के मार्गदर्शन में हुआ आयोजनप्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एन. सुशील के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनका कहना था कि किसी भी संस्थान की कार्यकुशलता उसके प्रशासनिक तंत्र की मजबूती पर निर्भर करती है, इसलिए नव नियुक्त कर्मचारियों को शुरुआती दौर में ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं और कार्यालयीन नियमों की गहन जानकारी देना आवश्यक है। इ...