लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल
शामली, मई 20 -- कैराना। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और विरोध करने पर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। बुधवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। इसके बाद अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम शिवाजी यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना की निंदा की गई। साथ ही, घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, इसलिए जल्द से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- लाठी चार्ज घटना से वकीलों में नाराजगी, मुख्यमंत्री को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.