लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में उरई में वकीलों का हल्ला बोल
उरई, मई 20 -- उरई, संवाददाता। लखनऊ में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और विरोध करने पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को उरई के अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। जिला बार संघ के बैनर तले वकीलों ने कालपी बस स्टैंड पर एक घंटे तक जाम लगाकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।जिला बार संघ की महासचिव डॉ. साधना त्रिपाठी ने बताया कि 17 मई को लखनऊ में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़ दिए गए थे। शांतिपूर्ण विरोध करने पर पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर दिया ज्ञापन जिला बार संघ अध्यक्ष ऋषि पटेल ने कहा कि इसी घटना के विरोध में बुधवार सुबह 9 बजे जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.