जौनपुर, मई 18 -- मछलीशहर (जौनपुर)। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तहसील अधिवक्ता सोमवार को आंदोलित रहे। तहसील परिसर में जुलूस निकले और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शित किया।उपजिलाधिकारी योगिता सिंह को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संदर्भित ज्ञापन सौंपा । अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। अधिवक्ताओं ने घटना की घोर निंदा करते हुए न्याय व्यवस्था पर कुठाराघात बताया। दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमें वापस लेने के साथ अधिवक्ताओं के बैठने के लिए नये चैंबर बनवाने की मांग की। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव,महामंत्री आलोक विश्वकर्मा,अशोक श्रीवास्तव,आर पी सिंह,इंदु प्रकाश सिंह,सरजू प्रसाद बिंद,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,विनय पांडेय,राज कुमार पटवा,अशोक मिश्रा,प्...