लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़ने के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन
मथुरा, मई 20 -- ऑल इण्डिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) की जिला कमेटी के तत्वावधान में अधिवक्ताओं द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा के गेट नं 3 पर एकत्रित होकर सरकार व पुलिस विरोधी नारे लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम डीएम को दो सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और ध्वस्त किए चैम्बरों की तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस शांति पूर्ण प्रदर्शन व ज्ञापन से सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अधिवक्ता कलम छोड़कर गतिशील आंदोलन के माध्यम से काम बंद हड़ताल करने पर मजबूर होगें। यह भी पढ़ें- सपा अधिवक्ता सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा प्रदर्शन आइलाज के राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.