लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल के निदेशक सुशील अंसल समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा गोमतीनगर एल्डिको के रहने वाले शिरीश दुबे ने दर्ज कराया है। उन्होंने निदेशक समेत पांच आरोपियों पर प्लाट के नाम पर 16.53 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक शिरीश ने तहरीर देकर बताया कि उन्हें प्लाट खरीदना था। 10 अक्तूबर 2008 मेसर्स अंसल प्रापर्टीज एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के जे-ब्लाक में एक प्लाट बुक कराया। पांच जुलाई 2010 को उसका एग्रीमेंट कराया। कई किस्तों में 16.63 लाख रुपये कंपनी और निदेशक के खाते में ट्रांसफर किए। तय समय पर भी कंपनी के निदेशक, सुशील अंसल, प्रणव अंसल, अधिकारी हरीश गुल्ला, डीपी डुडेजा, राजेश्वर व अन...