लखनऊ, दिसम्बर 10 -- कई वर्षों से लखनऊ महोत्सव का आयोजन नहीं होन से शहर के कलाकार, संस्कृतिकर्मी क्षुब्ध हैं। साल 2018-19 के बाद से महोत्सव नहीं हुआ और कोरोना के बाद तो इसका नाम तक नहीं लिया गया। अब शहर के कलाकारों ने लखनऊ महोत्सव को दोबारा शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाने का मन बना लिया है। साथ ही शहर के कलाकारों ने महोत्सव के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश कलाकार एसोसिएशन सचिव विनोद मिश्रा ने कहा कि लखनऊ महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हजारों कलाकारों की रोजी-रोटी और पहचान का मंच है। हर साल इस महोत्सव में देश-दुनिया से लोग आते थे, कलाकारों को काम मिलता था, शिल्पकारों की बिक्री होती थी और शहर में एक अलग ही रौनक रहती थी। लेकिन पिछले कई वर्षों से सब रुका हुआ है। न मंच मिल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.