नई दिल्ली, अगस्त 21 -- लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड यानी तीन मौतों से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। एक सीसीटीवी फुटेज में बैंक के बाहर हत्या के बाद कर्मचारी डर और दहशत में भागते नजर आ रहे हैं। दूसरे फुटेज में दिव्या लंगड़ाते हुए दिखाई दे रही हैं। दिव्या की बहन पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने इन फुटेज को अपने सोशल मीडिय हैंडल पर पोस्ट किया है। दिव्या के लंगड़ाने का कारण बताया है और हत्या करने वाले मानस के पास से बरामद तीन रिवाल्वर को लेकर सवाल उठाए हैं। पूछा कि आखिर बैंक कर्मचारी के पास तीन रिवाल्वर कहां से आए। प्रज्ञा को शक है कि मानस की कोई मदद कर रहा था। हत्या के बाद आसानी से उसका मौके से भाग जाना संदेह पैदा कर रहा है। लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार की दोपहर आईसीआईसीआई बैंक के सामने ही महिला अधिकारी दिव्या मिश्रा की उसके पत...