लखनऊ, मार्च 14 -- राजधानी लखनऊ में चौक के लाजपतनगर में गुरुवार को संदिग्ध हालात में हुई चार वर्षीय अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ हुई बेरहमी का पता चला है। उसके पिता और सौतेली मां ने दीवार पर पटका था। इसके पहले डंडे और थप्पड़ों से उसे इतना पीटा कि पूरा शरीर नीला पड़ गया। पूरे शरीर पर 21 चोटें मिली हैं और सिर की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई है। अर्नव की मौत से आक्रोशत उसके मामा ने पोस्टमार्टम हाउस में पिता से सवाल-जवाब किए तो दोनों में हाथापाई हो गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें अलग कराया।पिता और मां दोनों गिरफ्तार उन्नाव में शुक्लागंज स्थित अंबिकापुरम निवासी अर्नव की नानी सुधा की तहरीर पर चौक पुलिस ने पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस टीम पूछता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.