लखनऊ, मार्च 17 -- अंडर-19 फुटबॉल लखनऊ, संवाददाता।लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 जूनियर राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में जीत से आगज किया।खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से शुरू हुई चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल ने झांसी मंडल को 4-0 से पराजित किया। प्रयागराज के मैदान पर खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में खेल के 10वें मिनट में डेनियाल मेसी ने मैदानी गोल दागकर लखनऊ को 1-0 की बढ़त दिलाई। 25वें मिनट में शोभित मिश्रा ने शानदार तालमेल दिखाते हुए दूसरा गोल कर टीम की स्थिति मजबूत कर दी। मध्यांतर तक लखनऊ 2-0 से आगे रहा।50वें मिनट में वीरभान ने विपक्षी डिफेंस को छकाते हुए तीसरा गोल किया। इसके बाद 65वें मिनट में शोभित मिश्रा ने अपना व्यक्तिगत दूसरा और टीम का चौथा गोल दागकर झांसी की वापसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.